भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को दोहरा झटका, रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन बाहर

नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नंवबर से शुरू हो रही है. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाना है. अब वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को दोहरा झटका लगा है. मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं, जिसके चलते दोनों खिलाड़ी सीरीज में नहीं खेलेंगे.

मार्क चैपमैन यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में चोटिल हुए थे. हालिया MRI के बाद उन्हें पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए करीब दो और सप्ताह रिहैबिलिटेशन की जरूरत बताई गई है. वहीं रचिन रवींद्र प्रमोशनल शूट के दौरान दाहिना कंधा चोटिल करा बैठे थे. न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के मुताबिक रवींद्र फिलहाल व्हाइट बॉल क्रिकेट में पूरी क्षमता के साथ फील्डिंग करने के लिए तैयार नहीं हैं.

मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने पर निराशा जताई. उन्होंने कहा कि आगामी टेस्ट सीरीज को देखते हुए टीम प्रबंधन किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता.

इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री
विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट को पहले तीन वनडे के लिए कीवी टीम में शामिल किया गया है. सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए सीफर्ट पहले ही टीम में चुने जा चुके थे. वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स भी शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए चुने गए हैं.

ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट आखिरी दो वनडे के लिए टीम से जुड़ेंगे. तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को भी पहले तीन मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया गया है. फिशर इससे पहले आखिरी दो मैचों के लिए ही टीम में चुने गए थे. इस बीच, क्वाड्रिसेप की चोट से उबर रहे मैट हेनरी टीम के साथ जुड़ेंगे. उनकी फिटनेस का आकलन करने के बाद ही उनके खेलने पर फैसला लिया जाएगा.

भारत के खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, हेनरी, काइल जेमिसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ​​ब्लेयर टिकनर.

भारत के खिलाफ आखिरी दो वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग.

भारत vs न्यूजीलैंड (वनडे सीरीज का शेड्यूल)
    पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड, सुबह 7:30 बजे
    दूसरा वनडे: 7 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 7:30 बजे
    तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन, सुबह 7:30 बजे
    चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे
    पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button